Showing posts with label मेरा घोड़ा सबसे प्यारा है. Show all posts
Showing posts with label मेरा घोड़ा सबसे प्यारा है. Show all posts

Monday, March 3, 2014

मेरा घोड़ा सबसे प्यारा है

मेरा घोड़ा सबसे प्यारा है
 सारी  दुनिया से ये प्यारा  है
टप  टप  कर चलता है ये
कभी भी ना  थमता है ये
दुनिया में सब से न्यारा    है
मेरा घोड़ा सबसे प्यारा   है
मुझे दूर ले जायेगा
दुनिया की  सैर कराएगा
जब तक मैं चाहूंगी
ये चलता  जायेगा
सारे जग से न्यारा है
मेरा घोड़ा सबसे प्यारा  है